राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ:कार्मिकों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के संरक्षण का संकल्प दिलाया

सलूंबर में शुक्रवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अवधेश मीना ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने संविधान की उद्देशिका के अनुरूप शपथ का वाचन किया। उपस्थित सभी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से इस शपथ को दोहराया। शपथ में कहा गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। हम स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *