भास्कर न्यूज| महासमुंद 69 वीं एसजीएफआई नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 6 जनवरी तक त्रिपुरा, अगरतला में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर 17 वर्ष बालक टीम में महासमुंद जिले से भरत साहू पिता चंद्रशेखर साहू शामिल होंगे। जिसका प्रशिक्षण शिविर 28 से 30 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित किया गया हैं। प्रशिक्षण पश्चात् टीम त्रिपुरा के लिए रवाना होगी। भरत साहू स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा जिला महासमुंद में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, प्रदेश सचिव डॉ. मेजर सिंह, योगासन स्पोर्ट्स संघ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, सचिव गणेश राम कोसरे, सह सचिव तोरण यादव, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र देवांगन, चमन साहू, कामता प्रसाद साहू, हिरेंद्र साहू, छन्नू साहू, प्रभा साहू, वैशाली ठाकुर, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू ने बधाई दी।


