राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर बैठक:न्यायिक अधिकारियों ने सफल आयोजन पर की चर्चा

राष्ट्रीय लोक अदालत (21 दिसंबर 2025) के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला एवं तालुका मुख्यालयों के न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज शाम हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ने की। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभावी और सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत में भेजा जाए। उन्होंने मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए प्री-काउंसलिंग को प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। इसका उद्देश्य लोक अदालत की मूल भावना के अनुरूप अधिकतम मामलों का समाधान सुनिश्चित करना है। न्यायिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे आम जनता को लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी दें। इससे न्याय सुलभ, सरल और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *