जालंधर| शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की तरफ से राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड का आयोजन किया गया। इस दौरान तीसरी से बारहवीं कक्षा के 139 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के उन्नीस विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इनमें सौरव सिंह ने परीक्षा के दूसरे लेवल में भाग लेने की पात्रता भी प्राप्त की। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों को फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने मार्गदर्शक शिक्षकों तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति, डॉ. सुविक्रम ज्योति, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। यहां सपना वैद, शालू सूद तथा ऋतु मेहन मौजूद रहीं।


