सिविल डिफेंस विभाग ने आपात स्थिति से बचने के लिए किया जागरूक

जालंधर| सिविल डिफेंस विभाग की तरफ से सरकारी कॉलेज अॉफ एजुकेशन में स्टूडेंट्स और स्टाफ को जंग की स्थिति में खुद को और दूसरों को बचाने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई गई। इसमें सुरक्षा से जुड़े अहम पहलु समझाए गए। इस मौके पर शरनदीप सिंह जिला कमांडर और धर्मेंद्र सिंह सुपरिंटेंडेंट, मुख्य वार्डन प्रितपाल सिंह नौटी, जगमिंदर सिंह एडमिन अफसर भी मौजूद रहे। धर्मेंद्र सिंह ने इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल होने वाले सायरन सिग्नल को बारे में बताया। इसके साथ ही लाल और हरे रंग के संकेतों के बारे में भी जानकारी दी। सेल्फ डिफेंस के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की तरफ से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल बलविंदर कौर ने सेल्फ डिफेंस विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा िक इस तरह की जानकारी स्टूडेंट्स को जागरूक बनाने में मदद करती है। इस मौके पर डॉ. हरमनदीप कौर भी मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *