जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज टेक्निकल कैंपस (एलकेसीटीसी) की डीएबी समिति ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से “माइंड ट्रैप: क्रिटिकल थिंकिंग और इनोवेशन डिजाइन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में तीन रोचक राउंड शामिल थे, जिनमें प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक क्षमताओं और रचनात्मकता की परीक्षा ली गई। छात्रों ने पहेलियों, दिमागी खेलों और नवाचार आधारित चुनौतियों में भाग लिया, जिससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और बौद्धिक जिज्ञासा को बढ़ावा मिला। इस इंटरएक्टिव प्रतियोगिता ने छात्रों को सोचने के नए तरीके अपनाने, रणनीतिक दृष्टिकोण विकसित करने और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पूजा भसीन (डीन अकादमिक एवं एचओडी-सीएसई) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें डीएबी समिति के फैकल्टी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। सुखबीर सिंह चट्ठा निदेशक, अकादमिक मामले, केसीएल ग्रुप और डॉ. आरएस देओल निदेशक, एलकेसीटीसी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और आधुनिक शिक्षा में क्रिटिकल थिंकिंग और रचनात्मकता के महत्व को रेखांकित किया।


