गदईपुर में प्लांट के मलबे ने 300 पौैधे नष्ट किए

जालंधर| निगम के मलबे से कंकरीट बनाने का प्लांट शुरू किया है। इसके लिए सिटी का मलबा वाहनों से पहुंच रहा है। ऐसे में प्लांट के बाहर 50 से 60 ट्रक मलबा खाली जमीन पर डंप किया गया है। जहां पर मलबा गिरया जा रहा है, यहां की खाली जमीन पर एक साल पहले 300 पौैधे लगाए गए थे, जो सभी नष्ट हो गए। लोगों ने पौैधे पंचायत की जमीन पर लगाए थे, लेकिन नई वार्डबंदी में जमीन निगम हद में शामिल हो गई। इसके बाद निगम ने खाली जमीन पर ट्रकों से मलबे का ढेर लगा दिया। इस पर सोमवार को कौंसलर हरप्रीत सिह वालिया और लोगों ने विरोध भी जाहिर किया। कौंसलर ने कहा कि प्लांट के बाहर खाली जमीन पर 300 पौधे लगाए गए थे, जो नष्ट हो गए हैं। इसे लेकरमेयर और निगम अधिकारियों से भी शिकायत दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *