उमरिया में 1 से 6 दिसंबर तक हुई 69वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए खर्चों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने सामग्री खरीद और विभिन्न कार्यों पर हुए खर्चें के बिल-वाउचरों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। 33 राज्यों से लगभग 697 खिलाड़ी और कोच हुए थे शामिल इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों से लगभग 697 खिलाड़ी और उनके कोच शामिल हुए थे, जिनके लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। जांच टीम में अपर कलेक्टर प्रमोद सेनगुप्ता, जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश कुमार पाठक, जिला पंचायत के लेखा अधिकारी राकेश द्विवेदी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक अमन दुबे और कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल उमरिया के प्राचार्य ललन सिंह मरकाम शामिल हैं। दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद शुरू होगी जांच अपर कलेक्टर प्रमोद सेनगुप्ता ने जानकारी दी कि जांच के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से मांगे गए हैं। दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


