राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को इस्पात भवन परिसर से किया गया। 17 जनवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने की। साथ ही अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी, विकास मनवटी, सीआर मिश्रा, अनीष सेनगुप्ता, अनूप कुमार दत्त, डॉ. बीबी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एसके भारद्वाज आदि उपस्थित थे। मुख्य महाप्रबंधक बीके सरतापे ने सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सुरक्षा ध्वज फहराया एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहे और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव है। निदेशक प्रभारी ने इस्पात भवन परिसर से संदेश के प्रसार हेतु सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *