विज्ञान मंथन में छात्रों को राज्य में मिला पहला स्थान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो विज्ञान के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थी विज्ञान मंथन में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने नया कीर्तिमान रचा है। कुल चार छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किए हैं। छठी कक्षा के छात्र राघव कृष्ण, सातवीं के सात्विक रूपम द्विवेदी और 10वीं के शिवम ओझा ने अपने-अपने वर्ग में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कक्षा 6 के अक्षत प्रियदर्शी को दूसरा स्थान मिला है। चारों विद्यार्थी आगामी मई 2026 में होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राष्ट्रीय परीक्षा में शामिल होंगे। किसी एक विद्यालय से तीन-तीन छात्रों को रैंक-1 मिलना एक नया कीर्तिमान बताया जा रहा है। विदित हो कि 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन मोड में वीवीएम 2025-26 की परीक्षाएं हुई थीं। इसमें डीपीएस बोकारो के सात विद्यार्थी राज्य स्तर पर चयनित किए गए थे। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *