रतलाम| अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय समिति में नयन व्यास (समाज अध्यक्ष) को संयुक्त सचिव बनाया गया। अभा वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था के चुनाव विगत दिवस पुष्कर में संपन्न हुए, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महेंद्र बोहरा जोधपुर निर्वाचित हुए। बोहरा ने व्यास को मनोनीत किया।


