राष्ट्रीय साफ्टबॉल टूर्नामेंट में चांदनी ने जीता कांस्य

भास्कर न्यूज | कवर्धा प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी कवर्धा की खिलाड़ी चांदनी साहू ने जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 29 मई से 2 जून तक चंडीगढ़ में हुई। इसमें छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम में कवर्धा की चांदनी साहू शामिल थीं। उनके साथ बालक वर्ग में कृष सिन्हा और पंकज मेरावी का भी चयन हुआ था। अकादमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद अकेडमी के खिलाड़ी हर साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे हैं। इस बार चांदनी साहू ने टीम के साथ मिलकर कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। चांदनी साहू की उपलब्धि पर नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, डीएफओ निखिल अग्रवाल, एसपी धमेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी दिनेश साहू ने हर्ष जताया है। स्पर्धा में बालक टीम का भी बेहतर प्रदर्शन: बालक टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच में बिहार को 10-0 से हराया। दूसरे मैच में गुजरात को 9-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचे। वहां ओडिशा से मुकाबला हुआ। तीन इनिंग तक स्कोर 0-0 रहा। एक अतिरिक्त इनिंग में ओडिशा ने 1 रन बनाकर जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ की बालक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *