अर्जुनी| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहका संकुल टप्पा की छात्रा तान्या निषाद का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रवीणता छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इसके तहत छात्रा को कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। शाला के शिक्षक शिक्षिका, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


