दुगली/नगरी| 68वीं स्कूल राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली की 3 छात्राओं का चयन हुआ है। अंडर-19 में तामेश्वरी, कुमेश्वरी, चंद्रमणि उइके छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। व्यायाम शिक्षक केशव जलक्षत्री ने बताया कि दुगली के छात्र पूर्व में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बीते साल भी पुणे में आयोजित 67वीं स्कूल राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप में विद्यालय के 5 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चयन होने पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बंशीलाल सोरी, नकुल वट्टी, प्राचार्य एलके सोम, वरिष्ठ शिक्षक एके ग्वाल, शैलेन्द्र कौशल आदि ने हर्ष जाहिर की है।


