राष्ट्रीय हॉकी में राजस्थान की टीम ने जीता गोल्ड:टीम के खिलाड़ी उबेद खान का धौलपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत

69वीं राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष) का आयोजन उदयपुर में 12 से 17 जनवरी तक किया गया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान की हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में ओडिशा को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। धौलपुर के खिलाड़ी उबेद खान भी राजस्थान की विजेता टीम का हिस्सा थे। स्वर्ण पदक विजेता उबेद खान के धौलपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। धौलपुर के हॉकी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और परिवारजनों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बोहरा, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अजय बघेल, पार्षद अकील अहमद, जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष रंजीत दिवाकर, आदित्य शर्मा, अंकित त्यागी, रोहित बंसल, मोहम्मद मजीद, एडवोकेट हामिद खान, असलम खान, योगेश थापा, हीरा बहादुर, आजाद खान, सफीकुद्दीन, पप्पू, हनीफ खान, वसीम खान सहित उनके परिवारजन और कई हॉकी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *