राष्ट्र निर्माण और जनसेवा को प्राथमिकता दें सभी : सिसोदिया

भास्कर संवाददाता|बमोरी पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फतेहगढ़ मंडल के जौहरी और हमीरपुर शक्ति केंद्र तथा बमौरी मंडल के बमौरी और अमरोद शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए कार्य करना सिर्फ कर्तव्य नहीं, दायित्व भी है। सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष सेवा और विकास के रहे हैं। इन दो वर्षों में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार को डबल इंजन बताते हुए कहा कि दोनों सरकारें मिलकर गांवों को विकास का केंद्र बना रही हैं। गरीब कल्याण, किसान सम्मान, आवास, उज्ज्वला, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आम लोगों को पार्टी से जोड़ें और संगठन को मजबूत करें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील दहीफले ने तय आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष बलराम यादव, बमौरी मंडल अध्यक्ष राजू धाकड़, मोतीलाल प्रजापति, हरि सिंह यादव, रिंकू धाकड़ और श्रीराम महाराज मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *