राष्ट्र निर्माण के महान पथ प्रदर्शक थे पंडित मदनमोहन मालवीय : प्रो. लाल

अमृतसर| पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं भारतीय इतिहास के प्रो. दरबारी लाल ने पंडित मदनमोहन मालवीय जी की 164वी जयंती पर श्रद्धा सुमन भेंट किए। उन्होंने कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय जी राष्ट्र निर्माण के महान पथ प्रदर्शक थे। वह भारतीयों के लिए उच्च कोटि के आदर्श पुरुष थे। वह प्रसिद्ध शिक्षाविद्, विधिवेत्ता ,पत्रकारिता और अद्भुत समाज सुधारक थे। उनकी देश भक्ति और आत्म त्याग की भावना भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वह ज्ञान के भंडार थे और भारत में अनेक संस्थाओं के जनक थे। 1919 रोलट एक्ट पर उनके 5 घंटे के लगातार भाषण ने ब्रिटिश राज की नींव कों हिला दिया। उन्होंने देश के लोगों में जाग्रति पैदा करने के लिए उतर प्रदेश, बंगाल पंजाब और कई अन्य प्रदेशों में नये समाचार पत्रों की शुरूआत की और पुराने समाचार पत्रों को सुचारू रूप से संचालित किया। उन्होंने समूचे भारत में हिन्दी भाषा का प्रचार किया ताकि हिंदी लोगों की लोक भाषा बन सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *