शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर लगाया दूध का लंगर

अमृतसर| साहिबजादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर ‘श्री अमृतसर डायग्नोस्टिक सेंटर’ द्वारा दूध का लंगर लगाया गया। इस सेवा के माध्यम से अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा जी द्वारा की गई दूध की ऐतिहासिक सेवा को याद किया गया और छोटे साहिबजादों की महान शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर रजनीश शर्मा, रश्मि शर्मा, पार्थ शर्मा, संजीव शर्मा, विराट देवगन और पवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेंटर के प्रबंधकों ने कहा कि साहिबजादों की कुर्बानी विश्व इतिहास की सबसे बड़ी शहादत है, जो हमें धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *