श्रीगंगानगर | शीतकालीन अवकाश के दौरान राष्ट्र सेविका समिति, श्रीगंगानगर विभाग का सात दिवसीय ‘प्रारंभिक शिक्षा वर्ग’ सरस्वती गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुरू हुआ। कड़ाके की सर्दी के बीच यज्ञ की आहुतियों के साथ वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर में गंगानगर विभाग के 3 जिलों के 12 खंडों से कुल 85 सेविकाएं, शिक्षिकाएं और प्रबंधिकाएं भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि अनीता थी, अध्यक्षता निर्मला चारण ने की। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. दिव्या सिंह राजपुरोहित ने समिति के स्थापना उद्देश्यों और महिला संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विभाग पालक विस्तारिका नेहा सोनी ने बताया कि शिविर में गृहिणियां और युवतियां अगले 7 दिनों तक शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। शिविर के सफल संचालन के लिए रूबी चौधरी को ‘वर्गाधिकारी’ और रेखा शर्मा को ‘वर्ग कार्यवाहिका’ नियुक्त किया गया है। सिमरजीत कौर, माया शर्मा व अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाएं संभाल रही हैं।


