रास्ते के विवाद में लाठी फरसी चली,तीन घायल:कहा-आरोपियों ने रास्ते में झोपड़ी लगा दी थी,विरोध करने पर हमला किया

खैरथल-तिजारा जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ग्वालदा में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है घायल के अनुसार ग्वालदा गांव निवासी सरजीत के पड़ोसियों इशाक और सोहराब ने घर के समीप रास्ता बंद कर दिया रास्ते पर झोपड़ी बना दी और रास्ता रोक दिया। जब सरजीत और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि इशाक, सोहराब, जैकम, अरशद और शाहिद सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-फरसी से सरजीत के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में सरजीत की पत्नी अरमीना (45), छोटे भाई की पत्नी नुसरत(40) और अरमीना की बेटी मुस्कान(25) घायल हो गईं। घटना के बाद घायलों को तत्काल टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अरमीना की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। सूचना पर चोपानकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *