धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों से समझाइश कर मामले को शांत कराया गया। जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ा बाइपास पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश को लेकर रविवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोग कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग उम्मेदी नगर के लिए रास्ता दिलाए जाने की मांग करने लगे। रास्ता दिलाने की मांग को लेकर दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की खबर मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस के साथ कोतवाली और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मौके पर पैमाइश के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया। मौके पर दोनों पक्षों की समझाइश के बाद लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझा दिया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों की समझाइश के बाद उम्मेदी नगर कॉलोनी के लिए रास्ता दिला दिया। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों के विवाद को शांत करने के बाद आम लोगों के लिए रास्ता और कब्रिस्तान की बाउंडरी वॉल के काम को शुरू कर दिया गया।


