राहगीरों को पिलाया ठंडा मठा पक्षियों के लिए सकोरे भी बांटे

भास्कर न्यूज | कवर्धा गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लायंस क्लब ने गुरुवार को सुबह दानी मेडिकल स्टोर, नवीन बाजार के सामने ठंडा मठा और पक्षियों के लिए सकोरा बांटे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद दुर्गेश अवस्थी और भाजपा युवा नेता श्रीकांत उपाध्याय शामिल हुए। तीनों ने लोगों को मठा पिलाया। क्लब हर साल गर्मी में ग्रामीणों को सकोरा बांटता है। संदेश दिया जाता है कि लोग सकोरे में पानी भरकर पेड़ की डाल या घर के आंगन में टांग दें। इससे पक्षियों को पानी मिल सके। इस बार करीब 200 लोगों को मठा पिलाया गया। लायन अध्यक्ष प्रेमचंद श्रीश्रीमाल ने बताया, आने वाले दिनों में और भी सेवा कार्यक्रम होंगे। अगली बार वृद्धजनों को फल, बिस्किट और ब्रेड का गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर नीरज मंजीत ने बताया, क्लब का नया वार्षिक कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा। पूरे साल के सेवा कार्यों का कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश लूनिया, प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, नीरज मंजीत, हरीश गांधी, रामेश्वर गुप्ता, आनंद दानी, गुरदीप सिंह अरोरा, डॉ. एनके यदु, एमएल बांठिया, बीपी शर्मा, बद्री राम चंद्रवंशी, शेरसिंह पाली, अजय गुप्ता और गुरमीत सलूजा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *