कवर्धा| हरीतिमा कवर्धा के स्थापना दिवस पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। आयोजन शुक्रवार 16 मई को सुबह 7 बजे से सुधा वाटिका काली मंदिर गार्डन में होगा। हरियाली और जीवन विषय पर यह ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता को लेकर 125 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। जूनियर ग्रुप में 5 से 10 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे। वे चित्र देखकर बना सकेंगे। सीनियर ग्रुप में 10 से 15 वर्ष के बच्चे शामिल होंगे। माध्यम जल रंग, पेंसिल, क्रेयॉन या अन्य कुछ भी हो सकता है। ड्राइंग शीट आयोजक संस्था देगी। प्रतिभागियों को तख्ती साथ लानी होगी। प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन भरे गए। 125 प्रतिभागी ड्राइंग स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को माता-पिता या अभिभावक के साथ समय पर पहुंचना होगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की समझ बढ़ाना है। साथ ही उनकी रचनात्मकता को मंच देना है। निर्णायक मंडल घोषित करेंगे परिणाम, देंगे इनाम प्रतियोगिता सुबह 8 बजे तक चलेगी। इसके बाद स्वल्पाहार होगा। निर्णायक मंडल 8:45 बजे तक परिणाम घोषित करेगा। मंचीय कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण सुबह 9.30 बजे तक होगा। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार देंगे।


