राहुल आज भागीरथपुरा में पी​ड़ित परिवारों से मिलेंगे:शहर में 3 घंटे रहेंगे, बॉम्बे अस्पताल में मरीजों का हाल भी जानेंगे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर आएंगे। वे सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11 बजे स्पेशल फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11.45 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचेंगे और मरीजों से मुलाकात के बाद 12.45 बजे भागीरथपुरा पहुंचेंगे। यहां दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। यहीं पर मीडिया से चर्चा करने के बाद 1.45 बजे रवाना होंगे और 2.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि अब जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक में वे शामिल नहीं होंगे। इसकी अनुमति नहीं मिली है। 11 बजे एयरपोर्ट पर ही प्रदेश कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी होगा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता भी साथ में होंगे। आज से 31 जनवरी तक कांग्रेस का आंदोलन
प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा है। पीसीसी ने 17 से 31 जनवरी 2026 तक आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन मनरेगा में बदलाव कर कानूनी अधिकारों की बहाली, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों और प्रदेश में बिगड़ती जल गुणवत्ता के विरोध में किया जाएगा। शहरी जिला कांग्रेस कमेटियां भागीरथपुरा की घटना और जल गुणवत्ता के मुद्दे पर जिला स्तर पर एक दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपवास रखेगी। दूसरा चरण 18 से 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें जनजागरूकता अभियान, जल गुणवत्ता से जुड़े तथ्य और साक्ष्य जुटाने, दूषित जल स्रोतों, सीवेज लाइनों और औद्योगिक अपशिष्ट क्षेत्रों के आसपास पानी की जांच जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। अपनी रिपोर्ट देगा कांग्रेस विधायक दल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे के मुताबिक भागीरथपुरा मामले में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जांच कमेटी बनाई थी। सज्जन सिंह वर्मा, प्रताप ग्रेवाल, महेश परमार जांच रिपोर्ट राहुल गांधी को देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *