राहुल गांधी आज इंदौर में 3 घंटे रहेंगे:पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, फिर भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलेंगे; कांग्रेस की रिपोर्ट- मलमूत्र का पानी पिलाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे यहां दूषित जल से प्रभावित इलाकों में जाएंगे। 5 माह के अव्यान के परिजन के साथ और भी पीड़ित परिवारों से संस्कार गार्डन में मुलाकात करेंगे। इलाके में संकरी गलियों के कारण काफिला पीड़ित परिवारों के घर तक नहीं जा सकेगा, इसलिए गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवार तक पहुंचेंगे। शुक्रवार रात को एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की एक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी के भागीरथपुरा में जाने के लिए मनाही की गई है। तय किया गया है कि राहुल भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास ही मृतकों के परिजन और पीड़ितों से मिलेंगे। मुलाकात का समय दोपहर 12.45 से दोपहर 1.45 तक रहेगा। इसके बाद यहीं पर राहुल मीडिया से बात करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर ही प्रदेश कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी होगा। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता भी साथ में होंगे। शुक्रवार को प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले बता चुके हैं कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा है। राहुल गाधी के इंदौर दौरे का शेड्यूल रात में सुरक्षा एजेंसियों ने रूट का लिया जायजा
राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले शुक्रवार रात में सुरक्षा एजेंसियों ने उनके दौरे के रूट को देखा। सुरक्षा एजेंसियाें ने 5 माह के मृतक अव्यान साहू, गीता बाई और अशोक पंवार के घर के रूट का जायजा लिया है। एक पीड़ित परिवार का घर बंद मिला
इधर, शुक्रवार रात को सामने आया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिन पीड़ित परिवारों से मिलने वाले थे, उनमें से एक परिवार के घर पर ताला लगा है। कांग्रेस की ओर से पहले ही यह व्यवस्था की गई थी कि हर इलाके में हर चार-पांच घरों के लिए एक प्रभारी नियुक्त किया जाए, ताकि राहुल पीड़ितों से सीधे संवाद कर सकें। राहुल गांधी के 4 या 5 घरों में जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बाकी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तैयारी पूरी है और घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जा रही है। कांग्रेस विधायक दल सौंपेगा अपनी रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे ने बताया प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा गठित जांच कमेटी के सज्जन सिंह वर्मा, प्रताप ग्रेवाल, महेश परमार अपनी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें आरोप लगाया गया है कि रहवासियों को इंदौर नगर निगम ने दूषित जल सप्लाई किया है। इसी से ये हालात बने। इसमें तमाम तरह की तकनीकी डिटेल्स भी दी गई है। 17 से 31 जनवरी तक कांग्रेस का आंदोलन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 31 जनवरी तक आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन मनरेगा में बदलाव कर कानूनी अधिकारों की बहाली, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतें और प्रदेश में गंदे जल को लेकर किया जाएगा। शहरी जिला कांग्रेस कमेटियों के नेता भागीरथपुरा की घटना और खराब पानी के मुद्दे पर जिला स्तर पर एक दिन का उपवास रखेंगे। यह उपवास सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। ग्रामीण कमेटियों के पदाधिकारी भी मनरेगा और खराब पानी को लेकर उपवास रखेंगे। दूसरा चरण 18 से 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें जनजागरूकता अभियान, दूषित जल स्रोतों, सीवेज लाइनों और इंडस्ट्रियल वेस्ट एरिया (जहां फैक्ट्रियों का कचरा डाला जाता है) के आसपास पानी की जांच जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। मृतकों के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग
दूषित पेयजल से हुई 24 मौतों के मामले में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत जांच कर रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी है। औपचारिक रूप से शनिवार को भी यह रिपोर्ट उन्हें दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जनवरी 2026 को पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार और विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भागीरथपुरा पहुंचा और पीड़ित परिवारों, स्थानीय नागरिकों, सेवानिवृत्त जल विभाग अधिकारियों और मीडिया से बातचीत की। जांच में सामने आया कि क्षेत्र के लोग कई सालों से दूषित पानी पीने को मजबूर थे, जिसके चलते सैकड़ों लोग बीमार पड़े और 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस चौकी के पास बने सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक की व्यवस्था नहीं होने से वेस्ट जमीन में रिसता रहा और पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी दूषित हो गया। रिपोर्ट में यें गड़बड़ियां भी गिनाईं ये खबर भी पढ़ें.. 1. इंदौर में राहुल गांधी की मीटिंग को नहीं मिली मंजूरी इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान इंदौर में कांग्रेस नेताओं और नगरीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक को प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी से 24वीं मौत
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के मामले में गुरुवार को एक और मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या अब 24 हो गई है। भागीरथपुरा में रहने वाली सुभद्राबाई पति बसंतराव पंवार (78) की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सुबह मौत हो गई। बेटे मनीष ने बताया कि 26 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद मां की हालत बिगड़ी थी। उन्हें काफी उल्टी-दस्त हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *