हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा-कांग्रेस के लोग कह रहे थे कि हवा हमारे पक्ष में चल रही है। दो माह हो गए, न तो राहुल बाबा को होश आ रहा है और न कांग्रेस के नेताओं को। राहुल बाबा तो अपने परिवार की चिंता कर सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ ओर नहीं कर सकते हैं। ये आप लोगों का आशीर्वाद है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में नॉन स्टाप भाजपा के सरकार आपने बनाई है। मैं ये विश्वास दिलाने के लिए आया हूं कि हम आपके विश्वास को कम नहीं होने देंगे। देखिए 3 तस्वीरें यूपी में योगी ने काम करके दिखाया सीएम सैनी ने कहा-2027 में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल, जो इंडी गठबंधन के लोगों का क्या हाल हो। लंबे समय तक ये लोग देश को लूटते रहे हैं। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ वो काम करके दिखाया है। जब मैं पहले यहां पर आता था तो लोग बोलते थे कि दिन में एक बजे सड़क से मत निकल जाना। नहीं तो दिक्कत आएगी। बदमाशों और माफियाओं को खत्म करने का काम जो किया है, वो सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है। उन्होंने कहा-जिनके नेतृत्व में पूर्व की सरकार की थी और लोगों पर अत्याचार होते थे। उनका आज कोई अता-पता नहीं है। मोदी-योगी ने पिछले 10 वर्षों में इस भारत को गति से आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी की परिकल्पना है, मोदी जी की सोच है 2047 में ये भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। मोदी जी के 2047 के सपने को हरियाणा मजबूती से उनके साथ खड़े होकर आगे बढ़ाने का काम करेगा। जो मूलभूत सुविधाएं हमें चाहिए थी, वो कांग्रेस कभी पूरा नहीं कर पाई। यहां क्षेत्रीय दलों को भी कोई ओर नहीं दिखाई देता था। कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया, अब उसका चरित्र सामने आया लेकिन मोदीजी ने इन 10 वर्षों में गरीब, किसान और युवा और महिलाओं को सशक्त करने का काम नॉन स्टाप किया है। उनके नेतृत्व में ये भारत मजबूती से बदला है। आज चाहे रोड इंफ्राट्रक्चर, रेलवे की कनेक्टिविटी को देख लीजिए। गरीबों को रोजगार और योजनाओं को आसानी से पहुंचाने का काम किया है। आयुष्मान कार्ड योजना और उज्जवला योजना से हर गरीब को मदद देने का काम किया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि से किसान को लाभ पहुंचाने का काम किया है। ये कोई ओर नहीं बल्कि भारत मां का लाल नरेंद्र मोदी ही कर सकता है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-कांग्रेस ने लंबे समय 55 साल तक शासन किया था। जिसके बाद उसका चरित्र सामने आया। इनके शासनकाल में गरीब लोगों का शोषण होता था। उस सुशासन में उनका और उनकी नर्सरी के कुछ लोगों को विकास हुआ था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ लोगों को विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक बड़ा विश्वास हरियाणा के लोगों का आपके ब्लड यानी आपके भाई के ऊपर है। मैं अपने लोगों के बीच में आया हूं। सैनी समाज के लोग हरियाणा के सीएम को सम्मानित किया। रामपुर मनिहारान के मंडपम पैलेस में ये कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों ने हरियाणा के सीएम सम्मान समारोह में शामिल हुए। …………………………. ये खबर भी पढ़ें- यूपी में जीजा और साली की सियासी लड़ाई:मां-बेटी में तकरार, दामाद के दखल से पार्टी टूटी; इस बार आर-पार की तैयारी यूपी की राजनीति में इस समय मंत्री आशीष पटेल और उनकी साली पल्लवी पटेल की लड़ाई चर्चा में है। सपा विधायक पल्लवी पटेल तकनीकी कॉलेजों में 177 लेक्चरर को डायरेक्ट प्रमोशन देकर हेड ऑफ डिपार्टमेंट बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं। उनके निशाने पर विभाग के मंत्री और जीजा आशीष पटेल हैं। पल्लवी ने 25-25 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। इस पर आशीष पटेल अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि पल्लवी पटेल को कोई और चाबी भर रहा है। उनके निशाने पर योगी सरकार के दो बड़े अफसर हैं। हालांकि 4 जनवरी को आशीष पटेल ने सीएम योगी से मुलाकात की। इससे सरकार और उनके बीच तल्खी कम हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर


