पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के विवाद को लेकर दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। इस मामले में कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह कोटली के बयान कटाक्ष किया। वह कहा कि कोटली और बिट्टू दोनों भाई हैं। दोनों दो पार्टियों में रहकर सत्ता का मजा लेना चाहते हैं। कोटली में मात्र अपने आप को बिट्टू से अलग दिखाने के लिए बयान बाजी की है। सौंध आज लुधियाना के खन्ना में एक प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने राहुल गांधी-रवनीत बिट्टू विवाद, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नशे से जुड़े वायरल वीडियो, पंजाब की कानून व्यवस्था, जालंधर में आप नेता की हत्या और बठिंडा में किसानों-पुलिस टकराव जैसे कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। कोटली ने केवल बिट्टू से अलग दिखने के लिए दिया बयान राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू और उनके भाई गुरकीरत सिंह कोटली केवल बयानबाजी कर खुद को अलग दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। सौंध के अनुसार, हकीकत यह है कि दोनों भाइयों का घर और कारोबार पूरी तरह से सांझा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्वार्थ और राजनीतिक फायदे के लिए एक भाई को भाजपा में और दूसरे को कांग्रेस में रखा गया है, ताकि हर हाल में सत्ता का लाभ उठाया जा सके। कुछ नेता प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं मंत्री सौंध ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता जानबूझकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार और पुलिस पूरी मजबूती से हालात पर काबू रखे हुए हैं। मंत्री सौंध ने आगे कहा कि ये दोनों नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता सब कुछ समझ चुकी है और ऐसे दोहरे चेहरे अब ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएंगे।


