राहुल बोले- अडाणी निजी नहीं, बल्कि देश का मामला:अमेरिका में कार्रवाई, भारत में क्यों नहीं? पीएम मोदी से पूछिए

रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा- नरेंद्र मोदी अमेरिका की प्रेस को बोल रहे हैं कि अडाणी मेरे मित्र हैं और मैं इसके बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति से सवाल नहीं पूछूंगा। अडाणी के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज है। भ्रष्टाचार और चोरी के आरोप हैं। हमारे प्रधानमंत्री वहां जाकर कहते हैं कि ये हमारा निजी मामला है। इस पर हम चर्चा नहीं करेंगे। अडाणी पर अमेरिका में कार्रवाई हुई है। भारत में क्यों नहीं हो रही। प्रधानमंत्री से पूछो कि आप अमेरिका क्यों गए। आपने पत्रकार के सामने क्यों कहा कि आपने यह मामला ट्रंप के सामने नहीं उठाया। ये जरूरी मामला है, आपको उठाना चाहिए था। अमेरिका की सरकार के लिए यह आदमी चोर है। भ्रष्टाचारी है। हिन्दुस्तान के पीएम से कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है। इससे पहले राहुल ने भुए मऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान स्कूली बच्चों से भी मिले। उनसे सवाल-जवाब किया। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी भीरा गोविंदपुर पहुंचे। यहां डॉ.भीमराव अंबेडकर और वीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। राहुल 2 दिवसीय दौरै पर गुरुवार और शुक्रवार को रायबरेली में थे। यहां से शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले राहुल गांधी 5 नवंबर, 2024 को रायबरेली आए थे। वहीं, लोकसभा चुनाव यानी सांसद चुने जाने के बाद राहुल का रायबरेली का यह चौथा दौरा है। राहुल के रायबरेली दौरे की 2 तस्वीरें… पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *