शादी समारोह से युवती का अपहरण:कोंडागांव में खेत में ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

कोंडागांव में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गई थी। गुरुवार रात में जब वह बाथरूम गई, तब आरोपी मनोज मरकाम (28) उसे जबरन पास के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। कोंडागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज मुरिया जाति का है और मोहलई भंडार सिवनी, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना के बाद से आरोपी लगातार अपना स्थान बदल रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और रायपुर नाका के पास से उसे पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने पर न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप-निरीक्षक दिनेश पटेल, शांति यादव, प्रधान आरक्षक नरेंद्र देहारी और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *