राह चलती युवती से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर चाकसू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ा

जयपुर के चाकसू थाना इलाके में सड़क पर युवती के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। युवती के साथ आरोपी युवक के द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था जिसमे एक बाइक सवार युवक तीन राह चलती युवतियों से अभद्रता कर रहा था और युवतियों द्वारा विरोध करने पर उसने एक युवती के साथ मारपीट की थी यह वीडियों चाकसू थाना क्षेत्र का होने पर संबंधित मनचले युवक पर त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिये गए। टीम ने तत्काल मनचले युवक की पहचान की आरोपी की पहचान विकास चौधरी (26) पुत्र रामराय निवासी ग्राम रूपवास पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर के रूप में हुई जिसको तुरन्त गिरफ्तार किया। पीडित युवतियों की तलाश की गई लेकिन उन युवतियों के बारे मे कोई पता नहीं चला। 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान चाकसू पुलिस को वीडियो के बारे में जानकारी मिली।जिस में एक बाइक सवार युवक तीन राह चलती युवतियों से अभद्रता कर रहा था और युवतियों द्वारा विरोध करने पर उसने एक युवती के साथ मारपीट की थी यह वीडियों चाकसू थाना क्षेत्र का होने पर संबंधित मनचले युवक पर त्वरित कार्यवाही की गई। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह 1 अक्टूबर को दिन मे समय करीब 2 बजे कस्बा चाकसू में पुराना टोंक रोड होकर बाइक से जा रहा था तो उसे सडक पर तीन युवतियां जाती नजर आई जिनके साथ उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनके साथ अभद्रता करते हुये भाग गया था लेकिन आखिरी बार जब वह अपनी बाइक लेकर उन लङकियों के पास आकर छेडछाड व अभद्रता कर भागने वाला था तभी उन युवतियों ने उसे पकड लिया और चप्पल से उसके साथ मारपीट करने लग गई इस दौरान लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह उन लडकियों के नाम पते नहीं जानता है ना ही उनसे उसका कोई प्रेम प्रसंग या ब्रेकअप जैसा कोई मामला है जिसकी वजह से उसने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *