रिंग रोड में बाइक सवार अपराधी ने चलाई गोली, पुलिस कर रही जांच

मेसरा ओपी क्षेत्र के विकास चौक स्थित रिंग रोड में बाइक सवार एक अपराधी बुधवार शाम फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गोली विकास हॉस्पिटल की दीवार में लगी है। सोशल मीडिया के माध्यम से गोलीबारी की जिम्मेवारी आजाद सरकार के राहुल सिंह गैंग ने ली है। सोशल मीडिया के माध्यम से गोलीकांड की जिम्मेवारी लेते हुए कहा है कि विकास चौक स्थित रिंग रोड के सामने शोरूम में जो फायरिंग की घटना हुई है, वह राहुल सिंह गैंग ने की है। यह भी कहा है कि फायरिंग में जो कुछ भी हुआ है, उसका जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ जय शंकर है। गोली चलाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। देर रात तक किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की थी। हालांकि मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने कहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जेपीएचसीएल के मुख्य अभियंता के पद पर हुई नियुक्ति को दी गई चुनौती रांची | झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को झारखंड पुलिस आवास निगम लिमिटेड (जेपीएचसीएल) में मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर जय प्रकाश सिंह की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता सुनील कुमार महतो ने जनहित याचिका दायर कर जांच कराने की मांग की है। याचिका में आरोप है कि मुख्य अभियंता का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ। नियुक्ति नियमों के विपरीत की गई। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पहले से लगे हुए हैं, जो उन्हें इस पद के लिए अयोग्य बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *