डीग के 33/11 केवी जीएसएस से निकलने वाले रीको फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार को बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। इससे नगर रोड, सहारा रोड, कलेक्ट्रेट, राजीव कॉलोनी, सूरजमल कॉलोनी और रीको एरिया सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग के जेईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रीको फीडर पर आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसी कारण रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


