रिक्त अधीक्षक पद पर स्थानीय शिक्षकों को नियुक्त किया जाए

भास्कर न्यूज | कवर्धा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ओर से इंद्रावती मरावी बैगा उपवन क्षेत्रपाल पंडरिया का मई जून का लंबित वेतन भुगतान के साथ पदानुरूप प्रभार दिए जाने, जोगेंद्र सिंह कुशरे उपवन क्षेत्रपाल पंडरिया का लंबित वेतन भुगतान, स्व. गिरवर सिंह परस्ते प्रधान पाठक प्राथमिक शाला देहान टोला पंडरिया का पेंशन प्रकरण, सहदेव राम लेडिया सहायक शिक्षक कुंडपानी संकुल बोक्करखार बोड़ला का मई का लंबित वेतन भुगतान की मांग रखी। पंडरिया ब्लॉक के कुछ छुटे हुए शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़कर भुगतान करने, आदिमजाति कल्याण विभाग में पदोन्नत अधीक्षक “स” वर्ग को प्रभार देने, आश्रम-छात्रावास में रिक्त अधीक्षक पद पर निकटतम स्थानीय शिक्षकों को नियुक्त किए जाने की मांग रखी। सभी विभाग के शासकीय सेवक का लंबित पासबुक का संधारण हो, राजस्व विभाग में वेतन विसंगति, समयमान वेतनमान, मेडिकल अवकाश, लंबित एरियर्स, परीक्षा अनुमति, पदोन्नति आदि शासकीय कर्मचारी अधिकारी के हितार्थ के बिंदु शामिल रहा। जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ओर से जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजोर सिंह सिंदार, जिला सह सचिव गेंदूराम मरावी समेत अन्य सभी संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *