सिमडेगा | बाल कल्याण समिति के कार्य-कलाप और मूल्यांकन की समीक्षा एवं अधिसूचित सुरक्षा के स्थान में रिक्त पदों पर चयन के लिए चयन समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति में बच्चों से संबंधित लंबित मामलों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अधिसूचित सुरक्षा का स्थान में रिक्त पदों पर चयन के लिए मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों का पुनः टाइपिंग टेस्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी सुमित्रा बड़ाईक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गुमला |भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 से 27 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है। युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौक़ा है। सिमडेगा | अपराध नियंत्रण हेतु सिमडेगा पुलिस सतत प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सिमडेगा पुलिस किरायेदार का सत्यापन कराने का निर्देश मकान मालिकों को दिया है। पुलिस कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि किराएदार का सत्यापन मकान मालिकों को वैसी अप्रिय स्थिति में सहायक होगा, जब किरायेदार द्वारा कोई अपराध किया जाता है। कहा गया है कि कई बार यह देखा गया है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कुछ दिनों व महीनों के लिए मकान किराए पर लेते हैं और अपराध कर भाग जाते हैं। ऐसे में किराएदार सत्यापन इन सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए निरोधक का काम करेगा।


