रिटर्न भरने के लिए जरूरी कदम, आम गलतियों और समाधान पर चर्चा की

दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भीलवाड़ा शाखा द्वारा जीएसटी के वार्षिक रिटर्न पर अर्ध दिवसीय सीपीई सेमिनार का आयोजन बुधवार को आईसीएआई भवन, पटेल नगर में किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए सोनेश काबरा ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया एवं बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य जीएसटी वार्षिक रिटर्न (GSTR 9) और री-केंसिलिएशन स्टेटमेंट (GSTR 9C) जीएसटी अनुपालन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित है, जिससे सदस्यों और पेशेवरों को फाइलिंग प्रक्रियाओं को समझने और व्यावहारिक चुनौतियों का समाधान प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन 2 सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता जयपुर के सीए रंजन मेहता ने जीएसटीआर-9/9सी में अद्यतन जानकारी, हाल के न्यायिक निर्णय और जीएसटी कानून के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे एमनेस्टी स्कीम आदि के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9सी की बारीकियों को समझाया। वार्षिक रिटर्न को सही तरीके से फाइल करने के लिए जरूरी कदमों, आम गलतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। इस दौरान वित्तीय स्टेटमेंट और जीएसटी रिटर्न के बीच तालमेल बैठाने की प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया जाएगा। इनपुट टैक्स क्रेडिट के मिसमैच, रिवर्स चार्ज के मुद्दे और अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी समाधान आधारित चर्चा होगी। इस सत्र की अध्यक्षता सीए अशोक जैथलिया ने की। दूसरे सत्र में जीएसटी वार्षिक रिटर्न एवं संबंधित मुद्दों पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में सीए अमित कुमार सेठ, सीए आशीष सिंघवी, सीए हरीश सुवालका और सीए राघव राठी के पैनल ने विविध विषयों को सरलता से समझाया। कार्यक्रम का संचालन शाखा के सिकासा अध्यक्ष सीए पुनीत मेहता ने किया। कार्यक्रम में आलोक सोमानी, विनीत जैन, अरुण काबरा, रामेश्वर लाल बिरला, केसी अजमेरा, हेमंत छाजेड़, सतीश सोमानी, बलवीर डागलिया, प्रदीप बंसल, शैलेन्द्र जैन, नरेंद्र पोखरना सहित लगभग 100 से अधिक सीए सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *