अजमेर रोडवेज के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर पर एक महिला ने कई आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उसे नशे की दवाइयां खिलाकर एक करोड़ रुपए का मकान, 40 तोला सोना हड़पा। साथ ही नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत की। महिला ने क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। DYSP नेमीचंद मामले की जांच कर रहे है। पुलिस के अनुसार- पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया है कि रिटायर्ड अकाउंटेंट ऑफिसर विष्णु कुमार से वह परिचित थी। उसे कर्ज चुकाने और अन्य कामों के लिए 30 लाख रुपए की आवश्यकता थी। इस पर विष्णु कुमार से ब्याज पर रुपए देने की बात कही थी। जिस पर 2022 में 21 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे। एक प्रतिशत की दर पर अधिकारी को ब्याज दिया था। उसके ऊपर और कर्ज था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। नशे में मकान के कागज बनवाए महिला ने बताया- अधिकारी ने डिप्रेशन कम करने के लिए कुछ गोलियां लाकर दी थी। उन्हें खाने के बाद वह जैसा बोलता, करने लगती थी। अधिकारी ने धोखे से मेरे मकान के कागज बनवाकर उस पर मेरा साइन ले लिया। उसे करीब 10 लाख रुपए की और जरूरत थी। तब अधिकारी के कहने पर बैंक लॉकर से करीब 40 तोला सोना लाकर दिया था। इसके बाद अधिकारी ने 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। जिसका ब्याज भी अधिकारी ने लिया था। बेटी से अश्लील हरकत करते पकड़ा
आरोप है कि अधिकारी ने उसे नशे की दवाइयां खिलाकर अपने विश्वास में लेकर मकान हड़पा और अब उसे मकान खाली करने की धमकी दे रहा है। उसके घर जाकर उसकी अनुपस्थिति में उसके नाबालिग बच्चों के साथ छेड़छाड़ करता है। बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता हैं। फरवरी 2025 में आरोपी ने घर पर आकर बेटी के साथ अश्लील हरकत की। वह घर पहुंची तो आरोपी माफी मांगकर चला गया। बाद में उसने व्हाट्सअप पर बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


