कोडरमा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका से तय शादी तोड़ दी तो युवती ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना शुक्रवार को डोमचांच थानाक्षेत्र स्थित सिमरिया गांव में हुई। युवती की पिछले साल ही किसी और से शादी तय हो चुकी थी। उसके प्रेमी ने उस शादी को तुड़वा दिया और फिर खुद शादी के लिए तैयार हो गया। आज युवक ने युवती से फोन पर बात करने के दौरान शादी ना करने की बात कह दी। इसके बाद युवती ने घर के पास कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। बगोदर में तय हुई थी पहली शादी मृतका की पहचान रूबी कुमारी (18) के रूप में की गई। रूबी अपनी नानी के घर रहा करती थी। वो 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका के पिता प्रेमचंद यादव ने बताया कि रूबी का गांव के ही सूरज यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रूबी की पिछले साल बगोदर (गिरिडीह) में किसी और से शादी तय हो चुकी थी। पंचायत में सूरज शादी के लिए हुआ था तैयार सूरज ने लड़के वालों को फोन कर रूबी की अफेयर की बात बता उसकी शादी तुड़वा दी। इसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। जहां सूरज ने रूबी से शादी करने की हामी भर दी। परिजन भी इसके लिए तैयार हो गए। अप्रैल में शादी की डेट फिक्स थी। घर में चल रही थी शादी की तैयारी मृतका के पिता के अनुसार, शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आज सुबह सुबह फोन पर बातचीत के दौरान सूरज ने अचानक शादी से इनकार कर दिया, जिसके कुछ ही देर बाद रूबी ने यह कदम उठा लिया। मृतका की शादी संबंधित कुछ नोकझोंक की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। -ओम प्रकाश, डोमचांच थाना प्रभारी ———————————————— ये भी खबर पढ़िए प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा तो कर दी हत्या:पिता-दो भाई गिरफ्तार; 10 दिन घर में रखी लड़की की लाश, सिर और हाथ काट बालू में छिपाया झारखंड के कोडरमा में बुधवार को बालू में दबी मिली लड़की की लाश की पहचान कर ली गई है। शव मरकच्चो थाना क्षेत्र की रहने वाली निभा पांडेय की थी। पुलिस ने निभा की हत्या के आरोप में उसके पिता मदन पांडेय और दो भाई नीतीश पांडेय व ज्योतिष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। ज्योतिष पांडेय ने 2 फरवरी को लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी थी। मदन पांडेय और नीतीश पांडेय ने साक्ष्य छिपाने में आरोपी की मदद की। पढ़िए पूरी खबर…


