जोधपुर में सुने घर में ताला तोड़कर जेवरात और नगदी की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया था। घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी तो वारदात का पता चला। मधुबन हाउसिंग बोर्ड बासनी फर्स्ट फेज निवासी राजकुमार बियानी ने भगत की कोठी थाने में इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार ने बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी हैं और परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने खेतड़ी, जिला झुंझुनू गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था।
रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने 7 फरवरी की रात में दो से तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर देखा तो राजकुमार को सुबह 8 बजे सूचना दी गई। इसके बाद वह रात में जोधपुर लौटे और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह आइटम हुए चोरी रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार के घर से 2 पायल जोड़ी (10 तौला चांदी), 6 चांदी के गलास 20 तौला 40 चांदी के सिक्के 40 तौला, 1 चांदी का दीपक 5 तौला , 5.3 चांदी की बिच्छीया 20 तौला ,गले का सोने का हार 1 नग 15 तौला (पन्ने के साथ) और लगभग 10000 रुपए नगद अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।


