सागर रोड पर रिडमलसर पुरोहितान के 85 एकड़ एरिया में आमजन के लिए कबीर वाटिका का काम शुरू हो गया है जो नवंबर, 27 तक बनकर तैयार हो जाएगी। बीडीए की ओर से 52 करोड़ रुपए खर्च कर तैयार की जा रही कबीर वाटिका लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में है। रिडमलसर पुरोहित एरिया लूणकरणसर विधानसभा में आता है जो शहर से सटा है। रिडमलसर पुरोहितान के जोहड़ पायतान में भूमाफियाओं ने पिलर गाड़कर कब्जे कर लिए थे जिसे प्रशासन ने पिछले साल मुक्त कराया और वहां आमजन के लिए कबीर वाटिका विकसित करने की प्लानिंग की। राज्य सरकार ने वर्ष, 25-26 के बजट में इसकी घोषणा कर दी थी। बीडीए की ओर से कबीर वाटिका के लिए करीब 52 करोड़ रुपए का टेंडर किया गया जो नवंबर, 25 में जयपुर की निवाणिया कन्स्ट्रक्शन कंपनी के नाम खुला है। नवंबर, 27 तक या उससे पहले ही कबीर वाटिका तैयार हो जाएगी। बीकानेर की जनता को सार्वजनिक स्थल के रूप में यह पहली बड़ी सौगात होगी। दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। जयपुर की कन्स्ट्रक्शन कंपनी के नाम खुला है टेंडर


