रांची | रिम्स ब्लड बैंक में सोमवार को खून की कालाबाजारी करते हुए दो दलालों को रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों दलाल ब्लड बैंक के बाहर खून की तलाश में आए मरीजों के परिजनों को बहला- फुसला कर उनसे पैसे ऐंठ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दलालों ने मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज के परिजन से 3000 रुपए में खून देने का सौदा तय कर लिया था। परिजनों ने एडवांस में पैसे भी दे दिए। जब दलाल ब्लड डोनेट करने ब्लड बैंक पहुंचा तो देरी होने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने वहां हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान जब मामले की तह तक पड़ताल हुई तो खून की सौदेबाजी का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों दलालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।


