स्वीडन दूतावास में एनआरआई से मिले सीएम, निवेश के लिए बुलाया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके नेतृत्व में गए उच्चस्तरीय दल ने सोमवार को स्वीडन में स्वीडिश पर्यावरण अनुसंधान संस्थान आईवीएल का दौरा किया। उन्होंने संस्थान के सीईओ जॉन रून नीलसन से भी मुलाकात की। बैठक में जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण तकनीक और ई-मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत हुई। आईवीएल के दौरा में संस्थान के सीईओ से पर्यावरण को बेहतर बनाने वाली तकनीक और ई-मोबिलिटी पर भी चर्चा हुई। कचरे से ऊर्जा बनाने की योजनाओं पर भी बात हुई। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में मिलकर काम करने की संभावनाओं को भी तलाशा। मुख्यमंत्री सोरेन ने स्वीडन में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भारतीय प्रवासियों (एनआरआई) को संबोधित किया। उन्हें झारखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने एनआरआई से कहा कि वे नॉर्डिक देशों में भारत के राजदूत के रूप में काम करें। स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली लौटेंगे। उनके दिल्ली से मंगलवार की शाम तक रांची लौटने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *