रिम्स में अस्पताल प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम, निदेशक ने कहा- यह पाठ्यक्रम समय की मांग

रिम्स अस्पताल प्रबंधन विभाग की ओर से नए बैच के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह पाठ्यक्रम समय की मांग है। आज हर मेडिकल संस्थान को कुशल अस्पताल प्रशासकों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा रिम्स में होने वाला यह कोर्स झारखंड और पड़ोसी राज्यों में किसी भी सरकारी संस्थान/मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध एकमात्र कार्यक्रम है। डॉ. राजकुमार ने कहा कि अस्पताल संचालन और प्रशासन में दक्षता लाने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन का होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर डीन डॉ. शशि बाला सिंह ने कहा कि एक कुशल अस्पताल प्रशासक, अस्पताल की रीढ़ की तरह होता है। संस्थान के संचालन में यह बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल के परिचालन, कानूनी मामलों और मरीजों से जुड़ी सेवाओं को बेहतर ढंग से संभालने में अस्पताल प्रशासकों की भूमिका अहम होती है। इस दौरान रिम्स की अपर निदेशक (प्रशासन) सीमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेन बिरुआ, अस्पताल प्रबंधन विभाग के शैक्षणिक प्रमुख डॉ. भूपेन्द्र सिंह, सहायक फैकल्टी के सदस्य, विभिन्न विभागों के फैकल्टी और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *