रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की घर के बाहर से एक्टिवा चोरी

थाना 3 के अधीन आते आवा मोहल्ला में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। लुधियाना के लक्की ने बताया कि वह आवा मोहल्ला में रिश्तेदार में आए थे। एक्टिवा बाहर पार्क की थी। जब वापस जाने लगे तो एक्टिवा नहीं मिली। इसके थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से चोर को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसी तरह से संतोखपुरा निवासी अमनदीप सिंह की मोटरसाइकिल भी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। जिसकी शिकायत थाना-3 में दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि चोर का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली जा रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *