नगर निगम की तीन दशकों से चली आ रही मांग शनिवार को पूरी हो गई। लोकल बॉडी विभाग ने सिटी के सफाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए 1196 नई भर्तियों को मंजूरी दे दी। इसमें सफाई सेवकों, सीवरमैन, माली और फीटर कूली जैसी कैटेगरी के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे सिटी की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के साथ मेयर वनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और कमिश्नर संदीप ऋषि ने भी डॉक्यूमेंटेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस में हिस्सा लिया। इसके बाद लोकल बॉडी विभाग के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने ऑफिशियल अप्रूवल जारी किया। मेयर ने कहा िक यह फैसला जालंधर के लिए बहुत जरूरी है। वहीं, नितिन कोहली ने कहा कि इससे शहर का सीवेज मैनेजमेंट बेहतर होगा।


