रॉन्ग साइड पर दो बाइक सवार भिड़े, एक की टांग टूटी

मकसूदां स्थित डीएवी ग्राउंड के सामने शनिवार शाम दो मोटरसाइकिल और सड़क किनारे खड़ी कार की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब रॉन्ग साइड से आ रहे निहंग की मोटरसाइकिल सामने से आ रहे नशे में धुत बाइक चालक से टकरा गई। पहले बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़ी पूर्व विधायक केडी भंडारी की कार को टक्कर मारी और फिर निहंग की मोटरसाइकिल से भिड़ गया। निहंग की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी दो महिलाओं में से एक भी घायल हुई। गुस्साए निहंग ने घायल बाइक चालक संदीप कुमार की पिटाई कर दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। राहगीरों की मदद से संदीप कुमार को सेकंड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दुर्घटना में पूर्व विधायक की कार भी क्षतिग्रस्त हुई। कृष्ण देव भंडारी ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी कार किनारे खड़ी कर सब्जी लेने गई थीं। डिवीजन नंबर एक के थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *