रिश्तेदारी में गया एनआरआई, पीछे से घर में हो गई चोरी

सरहाल मुंडी क्षेत्र के एक घर में चोरी हो गई। घर के मालिक अजमेर सिंह, जो जर्मनी से घूमकर आए थे, ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते समय घर की चाबी पड़ोसी को दे दी थी। जब वापस आए तो देखा कि घर के अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। चोर 9 तोले सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी के आभूषण और 42,000 रुपए नकद ले गए। दोसांझ कलां चौकी में रिपोर्ट दी गई है। चौकी इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं। उधर, जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। किसी भी हालत में चोरों को नहीं छोड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *