सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने अपनी 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह बेटी की जान निकलने तक गला दाबाता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता नगिंदर साहनी खेती-बाड़ी का काम करता है और किराए के मकान में रहता है। आशंका जताई जा रही है कि वह अपनी बेटी पर किसी लड़के से बातचीत करने का शक करता था। इसी शक में उसने ये खौफनाक कदम उठाया। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर भेजा शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और हत्या के समय की स्थिति की पुष्टि की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद शव को मां और अन्य परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी अवनीत कौर का कहना है की दोषी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। रिमांड अवधि में उससे हत्या के पीछे के सभी कारण और परिस्थिति की गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस केस में हर एंगल से जांच की जाएगी, ताकि सच पूरी तरह सामने आ सके। फिलहाल प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह और गलतफहमी मुख्य कारण के रूप में सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घर आकर पति ने हत्या की बात कबूली एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि पुलिस को गांव गिल के पास मोहल्ला बचितर नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की मां सुहागया देवी ने बयान दिया कि आरोपी उनका पति अपनी बेटी को बातों में उलझाकर बाइक पर बैठाकर मोटर पर ले गया। वहां उसने चुन्नी से उसका गला दबाना शुरू कर दिया। मासूम बच्ची जब तक सांस ले रही थी, आरोपी उसका गला दबाता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद वह बिना बेटी के घर लौटा और उसकी हत्या की बात स्वीकार की। प|ी के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नगिंदर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरोपी की चार संतानों में दूसरी थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे बेटा और बेटी भी हैं।


