सीपी दफ्तर में लगी साइबर सेफ्टी मशीन बंद:18 जुलाई को मशीन का उद्घाटन हुआ था, पासवर्ड और हेल्प डेस्क नदारद

पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास 18 जुलाई को बड़े प्रचार के साथ लगाई गई साइबर सेफ्टी कियोस्क मशीन फिलहाल बेकार पड़ी है। उद्घाटन कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के साथ मिलकर किया था। दावा किया था कि यह मशीन मोबाइल स्कैन कर छिपे खतरों की पहचान करेगी और साइबर सुरक्षा में मददगार साबित होगी। इस मशीन में पासवर्ड भरने का ऑप्शन तो दिखा रहा था लेकिन उस पासवर्ड का आसपास कही वर्णन नहीं था। पास में कोई हेल्प डेस्क भी मौजूद नहीं थी और न ही कोई बोर्ड लगा था जिससे उपयोग का तरीका पता चलता। इस मामले में इनवेस्टीगेशन और ईओ विंग के डीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि मशीन चल रही थी, लेकिन मैं फिर भी चेक करवा लूंगा कि कमी कहां आ रही है। वहीं, सोशल मीडिया इंचार्ज व एसएचओ साइबर सेल सतबीर सिंह का कहना है कि किसी ने मशीन के साथ छेड़छाड़ कर दी होगी। कल ही चेक करवाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *