सादिक बैंक घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 10 तोले गहने बरामद

सादिक की एसबीआई में हेराफेरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अभिषेक गुप्ता है। उसे गाजियाबाद के उसके फ्लैट से सादिक पुलिस ने अरेस्ट किया है। यह फ्लैट मुख्य आरोपी अमित धींगडा ने अभिषेक ​को दिलाया था। 21 जुलाई को फरीदकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सादिक का क्लर्क अमित धींगडा ने कृषि कर्ज खातों और एफडी में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की है। डिप्टी मैनेजर शशांक शेखर अरोड़ा के बयान के पर थाना सादिक में केस दर्ज किया। उसी दिन आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी कर दी गई। पुलिस टीमें 30 जुलाई को मुख्य आरोपी अमित धींगडा को वृंदावन से गिरफ्तार किया। पूछताछ और बैंक खातों की जांच के आधार पर 4 अगस्त 2025 को आरोपी अमित धींगडा के तीन अन्य साथियों को भी मामले में नामजद किया गया। इनमें से एक अभिषेक कुमार गुप्ता को गाजियाबाद स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से अमित धींगडा द्वारा भेजे गए 10 तोले सोने के गहने भी बरामद हुए। जांच में पता चला कि अमित धींगडा ने हेराफेरी कर निकाले गए पैसों से अभिषेक को गाजियाबाद में 1.50 करोड़ का फ्लैट दिलाया था। इसके अलावा उसके खाते में अमित धींगडा के भेजे 10 लाख रुपए भी हैं। साथ ही फ्लेट में 40 लाख रुपए फर्नीचर और सजावट पर खर्च किए गए थे। पुलिस ने फ्लेट को सील कर कार्रवाई की है। विदेश भागने की फिराक में थी आरोपी की पत्नी, पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार जांच में यह सामने आया कि आरोपी की पत्नी रूपिंदर कौर के खाते में 2 करोड़ 30 लाख रुपए का लेन-देन हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 जुलाई को रूपिंदर कौर को तब गिरफ्तार किया, जब वह विदेश जाने की कोशिश कर रही थी। बटाला में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग, एक गोली कंधे में लगी, दूसरी पगड़ी से छूकर निकली गाजियाबाद से गिरफ्तार आरोपी के साथ मुख्य आरोपी अमित धींगड़ा। 2.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त… 21 जुलाई को फरीदकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सादिक में क्लर्क के पद पर कार्यरत अमित धींगडा ने लोगों के कृषि कर्ज खातों और एफडी खातों में लेन-देन से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पुलिस टीमों ने अब तक आरोपियों की करीब 2.50 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। अन्य आरोपियों के करीब 2 करोड़ रुपए के और बैकवर्ड लिंक भी स्थापित हो चुके हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है। बटाला। बटाला-डेरा बाबा नानक रोड गांव दालम में मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इसमें मेडिकल स्टोर के मालिक पूर्व सरपंच जोगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोगा सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर 1:30 बजे वह अड्डा दालम नंगल में मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। दो युवक आए और गोलियां चला दीं। एक गोली उनके कंधे पर लगी, दूसरी गोली पगड़ी में लग कर सिर को छूकर निकल गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें पहले कोई रंगदारी की कॉल नहीं आई है। अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना किला लाल सिंह के कवलप्रीत सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, अस्पताल में जोगा का हाल जानने पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *