रिसर्च पोर्टल के जरिए स्कॉलर ऑनलाइन थीसिस जमा करा सकेंगे : अल्पना कटेजा

राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने कहा है कि पीएचडी करने वाले विद्यार्थी आने वाले दिनों में सिनोप्सिस, दस्तावेज और थीसिस ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। हार्ड कॉपी जमा नहीं करानी पड़ेगी। छात्रों की परेशानियों को देखते हुए रिसर्च पोर्टल बनाया है। प्रो. कटेजा गुरुवार को भूगोल विभाग की ओर से आयोजित उल्लास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ज्ञान केवल सूचनाएं एकत्रित करना नहीं, बल्कि अपने आचरण में ज्ञानवर्धक बातों को जीवन में उतारना है। कुलपति ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष (नेगी) प्रो. चंद्र विजय ढाबरिया ने कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस हैदराबाद में हुई थी, लेकिन वर्ष 2025 में नवंबर में राष्ट्रीय स्तर कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी विवि के भूगोल विभाग को दी है। इससे शोध कार्यों में भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रो.एच.एस.शर्मा, चीफ प्रोक्टर प्रो.आर.एन.शर्मा समेत अनेक शिक्षक उपस्थित थे। रिसर्च स्कॉलर के साथ में कुलपति, भूगोल विभाग के अध्यक्ष व फैकल्टी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *